{"_id":"6a3a6c97c1cd644eb50f35b4","slug":"video-video-gada-ma-parasava-vaga-shanpr-garabhavataya-ka-malga-bhatara-savathhae-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में प्रसव विंग शुरू, गर्भवतियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में प्रसव विंग शुरू, गर्भवतियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के जिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वार्ड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा सांसद गोंडा व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
सदर विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले की गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्रसव विंग मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन से मरीजों को बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. बीना सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्साधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान, डॉ. अनिल वर्मा, दीक्षा द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।