{"_id":"6af1aa06915744b67809f818","slug":"video-video-gada-ma-paugdha-sa-takaraii-bika-yavaka-ka-maka-para-mata-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
मौसी के घर से बाइक से लौट रहे युवक की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बेलसर-उमरी बेगमगंज मार्ग पर रगड़गंज चौकी क्षेत्र के थानपुरवा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का हेलमेट कई टुकड़ों में टूटकर बिखर गया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तरबगंज थाना क्षेत्र के बरसड़ाडीहा निवासी सूरज सिंह रविवार को उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पकवान गांव स्थित अपनी मौसी के घर गए थे। रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थानपुरवा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
मृतक के साले संतोष कुमार के मुताबिक, सूरज ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हेलमेट पुराना और कमजोर होने के कारण टक्कर लगते ही उसके कई टुकड़े हो गए। सूरज की शादी मई 2026 में परसपुर थाना क्षेत्र के पेवली गांव निवासी बिट्टू से हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।