{"_id":"6af179603697da4dc10b1cbc","slug":"video-video-gada-ma-savamanarayanae-chhapaya-mathara-ma-thhamathhama-sa-mana-thapaval-oura-ananakata-mahatasava-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में स्वामीनारायण छपिया मंदिर में धूमधाम से मना दीपावली और अन्नकूट महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में स्वामीनारायण छपिया मंदिर में धूमधाम से मना दीपावली और अन्नकूट महोत्सव
स्वामीनारायण छपिया मंदिर में दीपावली का पर्व और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर और नारायण सरोवर जगमगा उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान घनश्याम महाराज के दर्शन-पूजन किए।
दीपावली पर मंदिर में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन और चोपड़ा पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान घनश्याम महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर और नारायण सरोवर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की आकर्षक छटा ने भक्तिमय वातावरण को और मनमोहक बना दिया।
सोमवार को भगवान घनश्याम महाराज का महाभिषेक किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर विविध प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। निज मंदिर में भी अन्नकूट का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान की भव्य आरती की गई।
इस अवसर पर मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी, सागर भगत सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।