{"_id":"6a54a9c8e6b0d2f681097c41","slug":"video-video-gada-ma-vashava-yava-kashal-thavasa-para-rajagara-mal-500-patha-ka-le-yavao-ka-haaa-sakashhatakara-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला, 500 पदों के लिए युवाओं का हुआ साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला, 500 पदों के लिए युवाओं का हुआ साक्षात्कार
विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोंडा परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया।
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ, नोएडा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 15 जुलाई को लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित होगा। उसी क्रम में जिले में पहले से रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज मौर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य, अविनाश प्रताप सिंह, शिवाकांत तिवारी, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।