बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   VIDEO: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर, प्रभारी मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों से मिलकर बांटेंगे राहत सामग्री

VIDEO: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर, प्रभारी मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों से मिलकर बांटेंगे राहत सामग्री

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:08 PM IST
VIDEO: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर, प्रभारी मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों से मिलकर बांटेंगे राहत सामग्री
सरयू नदी का जलस्तर बुधवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। यहां जलस्तर 106.460 मीटर रहा, जबकि खतरे का निशान 106.070 मीटर है। हालांकि जलस्तर में कमी का रुख है। प्रभारी मंत्री आशीष पटेल बुधवार दोपहर बाढ़ प्रभावितों से मिलकर राहत सामग्री वितरित करेंगे। वहीं अयोध्या में सरयू का जलस्तर 93.100 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 37 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां जलस्तर बढ़ रहा है। बैराजों से कुल 3,33,866 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें गिरिजा बैराज से 1,83,738, शारदा बैराज से 1,49,878 और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। घरों में पानी, बिजली भी गुल ऐली परसौली के 23 मजरों में करीब 860 परिवारों के 4,575 लोग प्रभावित हैं। गढ़ी की करीब 2,000, जबरनगर की 1,500 और परास मझवार की करीब 700 आबादी भी बाढ़ के पानी से घिरी है। कई घरों में पानी पहुंचने के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बाढ़ के पानी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसलें पानी में डूब गई हैं। लगातार जलभराव से फसल बर्बाद होने का खतरा है। वहीं मवेशियों के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है। ग्रामीण किसी तरह चारे और जरूरी सामान की व्यवस्था कर रहे हैं। घर-घर पहुंचाया जा रहा भोजन बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ऐली परसौली स्थित बाढ़ केंद्र पर पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। लंच पैकेट तैयार कर घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। ढेमवा घाट पर दो और नावें बढ़ाने की मांग दत्तनगर के ढेमवा घाट पर रोजाना हजारों लोग नदी पार कर रहे हैं। यहां संचालित तीन सरकारी नावें भीड़ के मुकाबले अपर्याप्त साबित हो रही हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच कुछ निजी नाव चालक रुपये लेकर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के लोगों को नदी पार करा रहे हैं। घाट पर मौजूद प्रमोद, पवन और रेशमा ने बताया कि वे एक घंटे से नाव का इंतजार कर रहे हैं। नाव चालक दुखहरण ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण खाने-पीने तक का समय नहीं मिल पाता। ठेकेदार आलोक कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए दो और नावों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: घाट पर मारपीट का वीडियो वायरल

19 Aug 2026

कानपुर: पनकी पावर हाउस प्लांट स्थित रतनपुर गांव में जलभराव, बीमारियों का खतरा

18 Aug 2026

कानपुर: फर्म का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

18 Aug 2026

पिनगवां सीएचसी में रिश्वत का खेल! साढ़े 3 लाख का सौदा

18 Aug 2026

23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में होंगे 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल

18 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में स्नातक दाखिले की 25 फीसदी सीटें खाली

18 Aug 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सेक्टर-10 में पूरी हुई तैयारियां

18 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद की अन्वेषा वुशू प्री क्वार्टर फाइनल में

18 Aug 2026

राजेंद्र पार्क की गली में कीचड़ और सीवेज का राज, लोग परेशान

18 Aug 2026

10 किलोमीटर सरकारी जमीन और सड़कों से हटाया अतिक्रमण

18 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच पिपली क्षेत्र में मुठभेड़, दो घायल

18 Aug 2026

हाथरस एसपी ने शुरू की "पंख स्नेल लेटर राइटिंग" पहल

18 Aug 2026

टप्पल पुलिस ने चोरी के आभूषण-नकदी सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026

VIDEO: इंदिरा नगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से बड़ा हादसा, छह भाई-बहन हुए घायल

18 Aug 2026

VIDEO: किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, घटना से गांव में दहशत

18 Aug 2026

Rajasthan: चैंबर में घुसकर युवक ने PMO से की मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े चिकित्सक

18 Aug 2026

कानपुर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान, पुरवामीर में उठा छह डंपर जहरीला क्रोमियम कचरा

18 Aug 2026

कानपुर: नाग पंचमी पर प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न गेम्स भी खेले गए

18 Aug 2026

हांसी: अर्जुन अवॉर्ड के लिए नरेंद्र बेरवाल का चयन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

18 Aug 2026

VIDEO: बाराबंकी: जमीन विवाद में गोली मारकर किसान की हत्या

18 Aug 2026

GPM: बारिश के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, पेंड्रा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

18 Aug 2026

GPM News: 'वंदे मातरम' पर सियासी संग्राम तेज, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक अटल श्रीवास्तव आमने-सामने

18 Aug 2026

MP: खंडवा में तालाब बने गड्ढे में डूबा 11 साल का अजीम, मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

18 Aug 2026

VIDEO: पढ़ाई ठप होने से परेशान पिता ने बेटी का टीसी कटवाया, छात्रा का आरोप दिन भर में चलती हैं सिर्फ दो कक्षाएं

18 Aug 2026

VIDEO: फायरिंग मामले में पूर्व पार्षद समेत छह आरोपियों की तलाश, वीडियो वायरल

18 Aug 2026

अलीगढ़ में हुई बूंदा-बांदी, उमस से थोड़ी मिली राहत

18 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

18 Aug 2026

Rudraprayag: बेलनी में नए पुल के निर्माण का विरोध, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने दिया धरना

18 Aug 2026

VIDEO: दुकानों पर अचानक पहुंची श्रम विभाग की टीम, मचा हड़कंप; दो दुकानों पर मिले नाबालिग कामगार

18 Aug 2026

VIDEO: आगरा से निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा, 7 झांकियां और बैंड रहेंगे आकर्षण; 350 भक्त उज्जैन जाएंगे

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed