{"_id":"69e902fba149a9349a0d85bb","slug":"video-hamirpur-two-sisters-and-brother-riding-a-bike-killed-in-car-collision-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों व भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों व भाई की मौत
मझगवां सड़क पर कुर्रा गांव के पास बुधवार दोपहर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो फुफेरी बहनों व फुफेरे भाई की मौत हो गई है। युवतियां बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। बाइ हेलमेट नहीं पहने थे।
कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी देवीदीन कुशवाहा गोहांड ब्लॉक में सचिव हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को छोटे भाई रामकिशन की बेटी अनीता की लहचूरा से बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार दोपहर बाद बेटी रागिनी (26), फुफेरी बहन तुर्रा शेरगढ़ निवासी नीलम (19) और नीलम के फुफेरे भाई मझगवां थाने के धगवां गांव निवासी तेज प्रताप (23) के साथ लहंगा बुक करने कस्बा आ रही थीं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
उन्होंने बताया कि गांव से निकलते ही मैहर बाबा महाविद्यालय के पास कस्बे की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। नीलम व तेज प्रताप को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। देवीदीन ने बताया कि उरई में नीलम की मौत हो गई जबकि तेजप्रताप को डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
बताया कि रागिनी ने उरई से बीएड किया था और टीईटी की तैयारी कर रही थी। नीलम बचपन से ही ननिहाल कुर्रा में रहतीं थीं। तीन मौतों से शादी वाले घर में चीखपुकार मची है। बेटी की मौत से मां सोमवती, बहन भारती, चंचल, समीक्षा व भाई योगेंद्र बेहाल हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।