{"_id":"65438405ed0226b5e2036db5","slug":"video-sainik-school-sujanpur-tihra-celebrated-46th-anniversary-and-foundation-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने मनाया 46वां वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने मनाया 46वां वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने अपना 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरोटा बगवां विधानसभा के विधायक रघुवीर सिंह बाली मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल कैप्टन इंडियन नेवी एमके महावर, उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा , प्रशासन अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह व स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य और कैडेट्स ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने वीर स्मारक पर जाकर वीरों के प्रति अपनी पुष्पाजंलि अर्पित की। समारोह की शुरुआत सैनिक प्राइमरी स्कूल के बच्चों की ओर से गणेश वंदना से की गई। इस समारोह का मुख्य आकर्षण सैनिक स्कूल के कैडेट्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का अदभुत प्रदर्शन रहा। जिसमें मास पीटी, हाई हॉर्स डिस्प्ले, फ्लैग डिस्प्ले, भांगड़ा, राजस्थानी लोकगीत, नाटी एवं अन्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी मेहमानों का मन मोह लिया। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और इसमें उन्होंने स्कूल और कैडेट्स की उपलब्धियां को दर्शाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।