{"_id":"67c5ab74d4cccb3de807cf28","slug":"video-teacher-slapped-and-beat-seventh-class-student-with-stick-family-members-created-ruckus","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सातवीं के छात्र को शिक्षक ने जड़े थप्पड़ व डंडे से पीटा, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सातवीं के छात्र को शिक्षक ने जड़े थप्पड़ व डंडे से पीटा, परिजनों का हंगामा
छात्रों के बीच हुए विवाद के चलते शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र की डंडे व थप्पड़ से पिटाई कर दी। जानकारी पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्टाफ के समझाने और छात्र का इलाज कराने की सहमति पर मामला शांत हो गया।
मुख्यालय के डिग्गी मोहल्ला निवासी अनूप कुमार का बेटा राज (13) अवतार मेहेर बाबा हिंदी मीडियम स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। राज की बुआ साधना वर्मा ने बताया कि भतीजा सोमवार को कला का पेपर देने गया था। वहां उसके साथी ने उससे कुछ गलत बोल दिया। जिस पर उसने इसकी शिकायत सर से करने की बात कही। बताया कि राज से पहले दूसरे बच्चे ने कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षक अशोक से कर दी। आरोप है कि नाराज शिक्षक ने बिना पक्ष जाने अपशब्द बोलते हुए राज को पीटना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।