Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Hapur News
›
Farmers in Hapur distressed over unavailability of fertilizer; distribution disrupted due to network failure.
{"_id":"69f9bf09de9965a75a0e4da2","slug":"video-farmers-in-hapur-distressed-over-unavailability-of-fertilizer-distribution-disrupted-due-to-network-failure-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में खाद न मिलने से किसान परेशान, नेटवर्क फेल होने से वितरण बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में खाद न मिलने से किसान परेशान, नेटवर्क फेल होने से वितरण बाधित
Sharukh Khan
Updated Tue, 05 May 2026 03:27 PM IST
Link Copied
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित गन्ना समिति से खाद वितरण में मंगलवार को बड़ी समस्या सामने आई। वितरण मशीन में नेटवर्क न आने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल सकी, जिससे सैकड़ों किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि समिति में खाद का वितरण सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को किया जाता है। गोदाम प्रभारी रवि कुमार और राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मंगलवार को तकनीकी दिक्कत के चलते मशीन में नेटवर्क नहीं आया, जिससे वितरण कार्य पूरी तरह बाधित रहा।
खाद लेने के लिए दूर-दराज से पहुंचे किसान घंटों तक समिति परिसर में इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच किसानों के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी व साफ शौचालय की सुविधा उपलब्ध थी। ऐसे में किसान जमीन पर बैठने को मजबूर दिखे।
इस दौरान हरेन्द्र सिंह, सत्यदेव, फरमान, सरवर, गजेन्द्र, हाजी उमर, ललित त्यागी, जयप्रकाश और मोहम्मद मंसूर अली समेत कई किसानों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।