{"_id":"67bc34cb6b3bde24330cda11","slug":"video-huge-crowd-of-kanwadis-gathered-at-brajghat-on-monday","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ब्रजघाट में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, गंगा किनारे गूंज रहे है हर हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ब्रजघाट में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, गंगा किनारे गूंज रहे है हर हर महादेव के जयकारे
फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि से दो दिन पहले सोमवार को ब्रजघाट में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। हाईवे पर तिरंगे के साथ भगवान के रंग में रंगा हुआ नजर आया। भक्ति के गीतों पर थिरकते हुए कांवड़िया अपने-अपने शिवालयों में पहुंचते रहे। महिलाओं और बच्चों में भी कांवड़ को लेकर काफी उत्साह दिखा। हाईवे पर जय भोले की और हर-हर महादेव के नारे गूंजते रहे है। शिवभक्तों का काफिला लगातार गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर चलता रहा। दरअसल, फाल्गुन की महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ लेने के लिए आने वाले शिव भक्तों गंगा घाट पर सैलाब सा उमड़ पड़ा शिवभक्त अपनी-अपनी कांवड़ में जल भरने के बाद वह रवाना होते रहे। महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक को लेकर प्रसिद्ध दत्तीयना, मुक्तेश्वरा, कल्याणेश्वर आदि मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।