{"_id":"67cc4a9b758e5d401d0f6813","slug":"video-womens-day-celebrated-with-the-presentation-of-a-colourful-programme-at-akp-pg-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हापुड़ के एकेपी पीजी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनाया महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हापुड़ के एकेपी पीजी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनाया महिला दिवस
हापुड़ के एकेपी पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सांस्कृतिक पर्व होली के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना को स्वर दिया। कार्यक्रम की संचालिका प्रो.सरोजिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना संक्षिप्त वक्तव्य दिया। पारुल ने उत्साह एवं उमंग से भरे स्वर में नारी शक्ति पर आधारित झांसी की रानी कविता का पाठ किया।
संजना, प्रीति, उपासना एवं अरुणिमा ने भाषण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। मानसी गौतम ने झांसी की रानी का अभिनय कर सुंदर रूपक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक पर्व होली के अवसर पर छात्राओं ने होली के गीत, फाग, आदि प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में छात्राओं द्वारा रंग- रंगीला गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रो.अरुणा शर्मा, प्रो.संगीता अग्रवाल, प्रो.विभा भारद्वाज, प्रो.पूनम भारद्वाज का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।