{"_id":"68b7f375ac8617b92a07c44a","slug":"video-harathaii-ma-caraja-sabhalna-ka-btha-shahabtha-kataval-ma-kataval-na-karaya-satharakada-ka-patha-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई में चार्ज संभालने के बाद शाहाबाद कोतवाली में कोतवाल ने कराया सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में चार्ज संभालने के बाद शाहाबाद कोतवाली में कोतवाल ने कराया सुंदरकांड का पाठ
हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली और थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। साथ ही पुलिस लाइन में तैनात नौ उपनिरीक्षकों को भी तैनाती दी गई है। पिछले कुछ दिनों से चर्चित शाहाबाद कोतवाली का प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी को बनाया गया है। वह अब तक लोनार के प्रभारी निरीक्षक थे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शाहाबाद कोतवाली लगातार चर्चा में बनी हुई है। महज दो दिन के अंतराल पर यहां दो बड़ी घटनाएं हो गईं। इसके कारण मौके पर हालात भी बिगड़े और चार पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया गया। एक विवेचक समेत कई पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई। लोनार कोतवाल रहे आनंद नारायण त्रिपाठी को शाहाबाद का कोतवाल बनाया गया है। चार्ज संभालने के बाद मंगलवार शाम यहां कोतवाली परिसर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। इसको लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।