सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras News: Uproar over the death of an innocent... enraged mob, vandalism

Hathras News: मासूम की मौत पर बवाल..भड़की भीड़, की तोड़फोड़

Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Feb 2026 01:44 PM IST
Hathras News: Uproar over the death of an innocent... enraged mob, vandalism
यूपी के हाथरस जिले में हादसे में बालक की मौत पर बवाल हो गया। भीड़ ने जाम लगा दिया और तोड़फोड़ की। थाने पर भी पथराव किया। पथराव में नगर पंचायत अध्यक्ष और एसओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। चार वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। 

इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।  इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मोहल्ला मढै़या खाई निवासी रूप सिंह का बेटा यश रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर सीधे थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। धीरे-धीरे यहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए और मुरसान राया रोड जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। स्थिति को भांपकर पुलिस ने दोनों युवकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रूप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस ने भीड़ को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। एसएचओ बीपी गिरी ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को लाठी लेकर तैयार होने के लिए कहा तो लोग भड़क उठे। महिलाओं एवं पुरुषों ने सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा लिए और पथराव कर दिया। देर शाम तक भीड़ थाने से हटने को तैयार नहीं थी। अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।जिस कार से दुर्घटना हुई उसे पुलिस ने कुछ देर बाद ही पकड़ लिया। इस कार से शराब की बोतल और खाने का सामान भी मिला है। पुलिस के अनुसार कार में शराब पी जा रही थी, चलाने वाला भी नशे में था। इस कारण भी लोग आक्रोशित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shahdol News: शहर की चौपाटी के पास चलती लग्जरी कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

09 Feb 2026

Ujjain News: वेब सीरीज की सफलता के लिए टीम के साथ एकता कपूर पहुंचीं महाकाल की शरण, बोलीं- आत्मा को मिली शांति

09 Feb 2026

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में सेहरे की कलंगी से सजे बाबा महाकाल, दूल्हा स्वरूप में नजर आए

09 Feb 2026

कानपुर: एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत

08 Feb 2026

VIDEO: बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर फांद कर पलटा हाईवा, हाईवे पर लगा जाम

08 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: ऑयल मिल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार दबंगों द्वारा युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: ईंटों से भरे डंपर ने कार में मारी टक्कर, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

08 Feb 2026

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार बदमाशों ने युवक को गिरा-गिराकर लात-घुसों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

08 Feb 2026

Saharanpur: प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या

08 Feb 2026

Meerut: मवाना थाने के बंद कमरे में दर्ज हुए महिला सिपाही के बयान, पत्रकारों को भी थाने में नहीं दिया गया प्रवेश

08 Feb 2026

Meerut: आठ घंटे में अपहृत महिला सिपाही को पुलिस ने किया बरामद, बयान हुए दर्ज

08 Feb 2026

Meerut: सेवा भारती द्वारा आयोजित मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

08 Feb 2026

Meerut: सांसद खेल महोत्सव का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

08 Feb 2026

Meerut: शीलकुंज में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, सनातन संस्कृति को लेकर किया जागरूक

08 Feb 2026

फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक

08 Feb 2026

जूही लाल काॅलोनी का तालाब पाट कर किए जा रहे कब्जे, जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने महापौर से की शिकायत

08 Feb 2026

Raebareli: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा...चार की मौत

08 Feb 2026

कानपुर: नन्हे कलाकारों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीता

08 Feb 2026

UP Politics: सपा ने तैयार किया 2027 विधानसभा चुनाव का प्लान, Akhilesh दादरी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

08 Feb 2026

पनकी के एमआईजी अंजनी पार्क मंदिर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Feb 2026

रायबरेली में हादसे में चार युवतियों की मौत... तीन घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

08 Feb 2026

सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा

08 Feb 2026

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू, सज रहा बाबा का भव्य दरबार

08 Feb 2026

वैक्सीन कोल्ड चेन में मशीनों में धूल जमा होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार

08 Feb 2026

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली, नहीं कराई मरम्मत

08 Feb 2026

कोटा बिल्डिंग हादसा: एफएसएल जांच शुरू, भवन मालिक व नॉनवेज शॉप संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

08 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 08 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

08 Feb 2026

महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान

08 Feb 2026

महिला किसान अपनाने लगी हैं कृषि की नवीन वैज्ञानिक तरीके, VIDEO

08 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed