{"_id":"66e42a1b6ddf4a44e900e3d4","slug":"video-former-mla-nadeem-javed-get-me-killed-representative-made-serious-allegation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व विधायक नदीम जावेद करा सकते हैं मेरी हत्या, प्रतिनिधि ने लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व विधायक नदीम जावेद करा सकते हैं मेरी हत्या, प्रतिनिधि ने लगाया गंभीर आरोप
कांग्रेस के बड़े नेता और जौनपुर से पूर्व विधायक रहे नदीम जावेद के ऊपर संगीन आरोप लगाए गए हैं। सन् 2012 में विधायक के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद खान ने एसपी से मिलकर अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। मीडिया से बात करते हुए खुर्शीद खान ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 8:00 बजे सकरमंडी मंडी के पास नदीम जावेद के गुर्गों ने मुझे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद खान ने और भी कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नदीम जावेद दिल्ली के सियासी गलियारों में दलाली का काम करते हैं। इनके ऊपर करोड़ के घोटाले का भी आप है। जब मैं विधायक के कार्यकाल में प्रतिनिधि था तो उनके कई राजो से वाकिफ हूं। कुछ विवाद होने के बाद मैंने अपना रास्ता अलग कर लिया था। अक्सर मैं सोशल मीडिया पर कोई ना कोई टिप्पणी करता रहता हूं जिससे पूर्व विधायक नदीम जावेद काफी नाराज चल रहे हैं। इससे 2 साल पहले भी नदीम जावेद के गुर्गों ने मुझे असलहा लेकर दौड़या था तब किसी तरह से मेरी जान बच पाई थी। आगे खुर्शीद खान ने बताया कि यदि भविष्य में मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है या मेरी हत्या होती है तो इस पूरे मामले के जिम्मेदार पूर्व विधायक नदीम जावेद होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।