{"_id":"6a8140fc0133a6195205c3e5","slug":"video-80th-independence-day-celebrated-with-great-enthusiasm-at-shri-krishna-adarsh-inter-college-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:17 AM IST
Link Copied
जनपद के विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यार्थियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा को जीवंत कर दिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक अभिनय प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश भी दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।