बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake medical certificate racket busted; Dr. Sushil Kumar Gupta provides details of the case.

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के खेल का भंडाफोड़, मामले की जानकारी देते डॉ. सुशील कुमार गुप्ता

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:51 AM IST
Fake medical certificate racket busted; Dr. Sushil Kumar Gupta provides details of the case.
मोटी वसूली कर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के धंधे का जिला अस्पताल के रक्त केंद्र प्रभारी ने भंडाफोड़ किया है। अफसरों से शिकायत करते हुए बताया उनके फर्जी हस्ताक्षर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर की मुहर लगाई जा रही है। सीधे आरोप लगाया इसमें मेडिकल ऑफीसर पुलिस लाइन लिप्त है। मामले की गंभीरता देख एडी हेल्थ ने सीएमओ को जांच करके सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता (डॉ. एसके गुप्ता) ने डीएम एवं एसएसपी को शिकायती कर बताया कि मुझे अक्सर मेडिकल सर्टिफिकेट की छाया प्रतियां या सम्मन भेजे जाते हैं। जवाब देने या कोर्ट में उपस्थिति होने के लिए कहा जाता है। जबकि, वह न मेडिकल सर्टिफिकेट बनाते हैं और न पोस्टमार्टम करते हैं। यह काम डॉ. सूर्यकांत गुप्ता (डॉ. एसके गुप्ता) मेडिकल ऑफीसर पुलिस लाइन करते हैं। कुछ समय पहले एक समन (वारंट) पर जिला न्यायालय उरई में उपस्थित हुआ। वहां पत्रावलियों से पता चला कि हस्ताक्षर डाॅ. सूर्यकांत गुप्ता (डॉ. एसके गुप्ता) के हैं। वह काम सीएमओ के यहां तैनात वार्ड बॉय राकेश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मी संजय यादव द्वारा किया गया था। यदि दोनों कर्मियों से पूछताछ की जाए तो फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने का राज उजागर होगा। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे उनकी छवि धूमिल हो रही है जबकि सभी को मालूम है कि वह उक्त काम नहीं करते हैं। कोविड में की शिकायत को दबाया डॉ. सुशील ने बताया कोविड में भी फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का मामला आया था। तत्कालीन सीएमओ से शिकायती की थी, जिन्होंने मिलीभगत के चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया और आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएमओ कर्मी सुबह से करता है दलाली डॉ. गुप्ता का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मी राकेश कुमार सुबह से जिला अस्पताल में घूम-घूमकर दलाली का काम करता है। उसका प्रभाव इतना ज्यादा है कि अधिकारी भी मुंह नहीं खोलते हैं। आईजीआरएस से खुला पूरा मामला रक्सा निवासी रामनारायण वाल्मीकि ने आईजीआरएस पर डॉ. एसके गुप्ता द्वारा धर्मेंद्र कुमार से अवैध वसूली करके कूटरचित मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने की शिकायत की। उसने कहा, धर्मेंद्र कभी बीमार नहीं रहा है और न ऐसी कोई गंभीर बीमारी रही है। धर्मेंद्र ने सुविधा शुल्क देकर जिला अस्पताल के डॉ. आरके गुप्ता से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया है। सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश एडी हेल्थ डाॅ. आरके सोनी ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। डाॅ. एसके गुप्ता नाम की मुहर के साथ डॉक्टर के अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होना अपराध की श्रेणी में आता है। सीएमओ को स्पष्ट आदेश कर दिए हैं कि गंभीरता से जांच करके दोषियों को चिह्नित करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में कार में लगी आग, एक युवक जिंदा जला

07 Aug 2026

VIDEO: आगरा में आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे, पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर चल रही जांच

06 Aug 2026

गुरुग्राम में 7 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका खेल छात्रावास का निर्माण

06 Aug 2026

भोजशाला में साध्वी ऋतंभरा ने किया पूजन: बोलीं- संतान तुलसी के पौधे जैसी, उन्हें संस्कारों के गंगाजल से सींचें

06 Aug 2026

Meerut: हरिद्वार से जल ला रही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, बेटे को दिया जन्म

06 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: बारिश में शिवालयों की ओर बढ़ते रहे कांवड़िये, गूंजता रहा बोल बम

06 Aug 2026

Meerut: हस्तिनापुर के नेहरू पार्क में भव्य होगा तीज महोत्सव, साफ-सफाई कराई

06 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज से बढ़ा डिस्चार्ज

06 Aug 2026

Meerut: जिलाधिकारी ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

06 Aug 2026

हरदुआगंज के गांव भोजपुर में भौंकने पर मादा श्वान और विरोध करने पर युवक को मारी गोली

06 Aug 2026

Meerut: 'यूपी की पुलिस की तरह हो दिल्ली पुलिस, सब योगी आदित्यनाथ की देन', एसपी से बोले कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: बारिश के बीच मेरठ के बेगमपुल से गुजरे कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: एडीजी ने शोभित विवि और हेलीपैड का किया निरीक्षण, कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त

06 Aug 2026

Meerut: सरोपा सम्मान समारोह में गुरु साहिबानों के संदेश पर चलने का किया आह्वान

06 Aug 2026

Meerut: तीज पर शिव-पार्वती विवाह सप्तपदी का मंचन, महिलाओं ने किया रैंप वॉक

06 Aug 2026

Meerut: तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

06 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर नहीं रुकने दिए जा रहे कसाना और सारजन डीजे, भजनों पर झूमते चले कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: प्रदेश स्तरीय महिला जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल, बारिश ने डाली बाधा

06 Aug 2026

बेटियों ने मोबाइल पर देखी पिता की जलती चिता

06 Aug 2026

नोएडा में कांवड़ यात्रा में महिलाओं की भी भागेदारी

06 Aug 2026

नोएडा में आरक्षण के विरोध में उतरे लोग, जल्द जंतर मंतर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

06 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा में कावड़ यात्रा को लेकर रघूपुरा मार्ग दो भागों में बांटा गया

06 Aug 2026

ग्रेटर फरीदाबाद के 100 से अधिक सोसाइटियों को मिलेगी गड्ढा मुक्त सड़क

06 Aug 2026

नोएडा की तैराकी प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय मंच पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार

06 Aug 2026

दिल्ली में बारिश ने छोटे व्यापारियों की तोड़ी कमर

06 Aug 2026

पश्चिम बंगाल में दम दिखाएंगे गौतमबुद्ध नगर के पांच कराटे खिलाड़ी

06 Aug 2026

पश्चिम विहार में एमसीडी की ओर से पौधरोपण की स्थिति को लेकर एनजीटी ने दिखाई सख्ती

06 Aug 2026

फरीदाबाद में बॉर्डर पर दिखा अनोखा नजारा, हरियाणा में बारिश दिल्ली में नहीं

06 Aug 2026

फरीदाबाद के तिगांव में एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत

06 Aug 2026

गुरुग्राम में सुबह से हो रही बारिश ने नेहरू स्टेडियम की खेल गतिविधियों पर लगाया ब्रेक

06 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed