{"_id":"69721a41596a97d46e0afbb2","slug":"video-jhansi-ration-vegetables-and-fruits-distributed-in-gursarai-old-age-home-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: गुरसराय के वृद्धाश्रम में दिव्या शुक्ला के सहयोग से हुआ राशन, सब्जी और फल का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गुरसराय के वृद्धाश्रम में दिव्या शुक्ला के सहयोग से हुआ राशन, सब्जी और फल का वितरण
गुरसराय में स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए गुरुवार को प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की टीम द्वारा सेवा कार्य किया गया। फाउंडेशन की टीम मेंबर दिव्या शुक्ला के सहयोग से टीम मेंबर अपूर्वा सिंह एवं संदीप श्रीवास्तव ने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फल, सब्जी, राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सेवा कार्य से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। कार्यक्रम के अवसर पर सोम मिश्रा, विशाल जैन, जितेंद्र व्यास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन की टीम द्वारा शुभ अवसरों पर इस प्रकार के सेवा कार्य समय-समय पर किए जाते रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज में मानवीय मूल्यों को सशक्त किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।