{"_id":"6a22903de94cad81570f9b7f","slug":"video-major-action-against-illegal-mining-at-khiriya-ghat-over-half-a-dozen-tractor-trolleys-seized-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"देर रात खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:30 PM IST
Link Copied
अवैध खनन के खिलाफ मोंठ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए खिरिया घाट स्थित बेतवा नदी में छापेमारी की। मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बालू खनन में प्रयुक्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी हैं। प्रशासन को बेतवा नदी के खिरिया घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम अवनीश तिवारी स्वयं पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को नदी के भीतर करीब दो किलोमीटर तक पानी और पत्थरों के बीच पैदल चलकर पहुंचना पड़ा। टीम को देखकर खनन में लगे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। एसडीएम अवनीश तिवारी ने बताया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।