{"_id":"6a6ee188a46e095b800a22e6","slug":"video-sanjay-murder-case-wanted-man-jeetu-carrying-a-rs25000-reward-injured-in-an-encounter-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"संजय हत्याकांड: वांछित 25 हजार का इनामी जीतू मुठभेड़ में घायल, मामले की जानकारी देते सीओ सिटी रामवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय हत्याकांड: वांछित 25 हजार का इनामी जीतू मुठभेड़ में घायल, मामले की जानकारी देते सीओ सिटी रामवीर सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:49 AM IST
Link Copied
महिला प्रधान के बेटे संजय सिंह की हत्या मामले में वांछित जितेंद्र यादव उर्फ जीतू रविवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के में पांव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे पिछले दस दिनों से तलाश रही थी। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने उसके पास से थार कार समेत तमंचा, कारतूस, चेक बुक एवं नकदी बरामद की है। घायल जीतू को पूछताछ के बाद मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि संजय हत्याकांड मामले में पुलिस जितेंद्र यादव का सुराग लगाने में जुटी थी। आधी रात को उसके झांसी-छतरपुर रोड के पास होने का सुराग मिलने पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी ने फायर शुरू कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग पर एक गोली जितेंद्र के पांव में जा लगी। एसएसपी के मुताबिक वारदात वाले दिन धर्मेंद्र एवं अजय ने जीतू के माध्यम से ही अजीम सेफी उर्फ भीम और हुसैन उर्फ खड्ड़ा को हत्या की सुपारी दी थी। शूटर हुसैन को बाइक से लेकर जीतू ही रेस्टोरेंट पहुंचा था। गोली मारने के बाद हुसैन को बाइक से लेकर भाग वह निकला। पिस्टल भी जीतू ने मुहैया कराई। इस मामले में मास्टर माइंड धर्मेंद्र परिहार समेत तीन गिरफ्तार हो चुके। शूटर हुसैन बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था। अब पुलिस को इस मामले में सह अभियुक्त अजय यादव की तलाश है। पुलिस उसे भी तलाशने में जुटी है।
मैड किचन कैफे में मारी गई थी गोली
खिलौना टॉकीज के पास स्थित द मैड किचन कैफे में 23 जुलाई की संजय सिंह (33) को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। संजय मूल रूप से हैवतपुर गांव का रहने वाला था। वर्तमान में सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहता था। संजय की हत्या जमीन को लेकर हुए विवाद एवं प्रतिशोध की आग के चलते हुई। संजय ने धर्मेंद्र एवं अजय यादव की कई जमीन पर कब्जा जमा लिया था। उसने धर्मेंद्र को कई बार सावर्जनिक तौर पर बेइज्जत किया था। इसका बदला चुकाने के लिए उसकी हत्या की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।