Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The work of the sewage line in Jhansi Cantt could not be completed even in eight days, the roads are dug up at many places.
{"_id":"69b8cd53f0313ae3b60fafe1","slug":"video-the-work-of-the-sewage-line-in-jhansi-cantt-could-not-be-completed-even-in-eight-days-the-roads-are-dug-up-at-many-places-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी कैंट में सीवेज लाइन का काम आठ साल में भी नहीं हो पाया पूरा, जगह-जगह खुदी पड़ी हुई हैं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी कैंट में सीवेज लाइन का काम आठ साल में भी नहीं हो पाया पूरा, जगह-जगह खुदी पड़ी हुई हैं सड़कें
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:49 PM IST
Link Copied
झांसी छावनी क्षेत्र में सीवेज लाइन डालने का काम आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जबकि, इस काम को पूरा करने की मियाद तीन साल पहले गुजर चुकी है। काम अधूरा होने की वजह से क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हुई हैं, जिससे लोगों का आवागमन दुश्वार बना हुआ है। छावनी क्षेत्र में 25.41 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज लाइन बिछाने का काम साल 2018 में शुरू किया गया था। अगले पांच सालों में यह काम पूरा होना था। लेकिन, अब तक काम अधूरा ही पड़ा हुआ है। सीवेज लाइन बिछाने के लिए क्षेत्र में सड़कों की खुदाई गई थी, लेकिन कई स्थानों पर सीवेज लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। मुख्य सड़कों को छोड़ दिया जाए तो कैंट के मोहल्ला तोपखाना, लालकुर्ती व सदर बाजार की अंदरूनी सड़कों की दशा खराब बनी हुई है। खुर्द-बुर्द सड़कों पर आए दिन दुपहिया सवार गिरकर चोटहिल होते हैं। यहां तक कि जिमखाना मैदान से होकर गुजरने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है। जबकि, यह सड़क कैंट क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में से एक है। इस मामले में कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद का कहना है कि कोरोना की आपदा की वजह से बीच में काम बंद हो गया था। इसके बाद बजट न मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, सड़कों की मरम्मत का काम जल्द कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।