{"_id":"68a6faf92d954f0b450ba85e","slug":"video-candidate-rakesh-sachan-staged-a-sit-in-protest-with-his-supporters-at-the-lawyers-association-gate-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लॉयर्स एसोसिएशन गेट पर प्रत्याशी राकेश सचान ने समर्थकों के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉयर्स एसोसिएशन गेट पर प्रत्याशी राकेश सचान ने समर्थकों के साथ दिया धरना
अध्यक्ष पद पर सिर्फ 15 वोटों से हारे अध्यक्ष पद प्रत्याशी राकेश सचान और उनके समर्थको का हो हल्ला गुरुवार सुबह भी जारी है। अभी तक पुनर्मतगणना की मांग पर अड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर के बाद बुधवार को निर्वाचित घोषित किए गए दिनेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश सचान को 15 वोटों से हरा दिया था। परिणाम की घोषणा होने के बाद राकेश सचान समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
राकेश की ओर से पुनर्मतगणना की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र एल्डर्स कमेटी को दिया गया लेकिन एल्डर्स कमेटी ने मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद राकेश समर्थकों ने हो हल्ला व नारेबाजी शुरू कर दी थी। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में दिनेश वर्मा को वहां से ले जाकर घर छोड़ दिया और एल्डर्स कमेटी चेयरमैन, मुख्य चुनाव अधिकारी व अन्य सदस्यों को भी धीरे-धीरे घर भिजवा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।