{"_id":"69ef1ee0da2a775e4d0e60ac","slug":"video-kanpur-father-embraces-death-on-daughters-birthday-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेटी के जन्मदिन पर पिता ने मौत को गले लगाया, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेटी के जन्मदिन पर पिता ने मौत को गले लगाया, परिजनों में मचा कोहराम
सेनपश्चिम पारा क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। क्षेत्र निवासी बुद्धि प्रकाश (50) ने रविवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बुद्धि प्रकाश जाजमऊ स्थित एक लेदर फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि पति शराब के आदी थे और आए दिन घर में विवाद कर मारपीट करते थे।
तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने रेखा को घर से भगा दिया था। इसके बाद वह अपने मायके यशोदा नगर चली गई थीं। रविवार शाम जब घर पहुंचे परिजनों ने बुद्धि प्रकाश को फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस दिन बेटी का जन्मदिन था, उसी दिन पिता की मौत ने पूरे घर को गम में डुबो दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।