{"_id":"69a96d80279e38eaa6095117","slug":"video-kanpur-police-personnel-played-kapda-phaad-holi-at-the-narwal-police-station-premises-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नरवल थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नरवल थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली
नरवल थाना परिसर में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने परंपरागत अंदाज में कपड़ा फाड़ होली खेलकर रंगों के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।
पूरे परिसर में होली गीतों की गूंज और रंगों की बौछार से वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार को शांति और सुरक्षित तरीके से मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस आयोजन से यह संदेश गया कि पुलिसकर्मी जहां एक ओर समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, वहीं त्योहारों पर जनता के साथ मिलकर खुशियां भी साझा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।