{"_id":"694131ba6e70e787d10e219c","slug":"video-kanpur-young-man-working-at-under-construction-house-commits-suicide-by-hanging-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक 20 वर्षीय पेंटर कारीगर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रेमपुर गांव निवासी राजू पेंटर का बेटा शिवांशु पेंटर मनोहरखेड़ा निवासी संदीप के सरसौल स्थित निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहा था। सोमवार की शाम परिजनों ने शिवांशु को फोन किया लेकिन फोन न उठने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शिवांशु का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला।
परिजन तुरंत उसे सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच में जुटी महाराजपुर पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।