{"_id":"67bec55dd0c7601009012666","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-in-the-ancient-shiva-temple-of-gola","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छोटी काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़, पौराणिक शिव मंदिर में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छोटी काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़, पौराणिक शिव मंदिर में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष
महाशिवरात्रि पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। बुधवार को तड़के करीब तीन बजे से ही पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। मंदिर परिसर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मांगी।
उधर, ओयल के मेंढक मंदिर, महेवागंज के लिलौटीनाथ धाम और लखीमपुर शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर व जंगलीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। शाम को लखीमपुर शहर के साथ ही छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसको लेकर शहर को भव्य रूप से सजाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।