{"_id":"69f1e344ae1b09ff8407ab01","slug":"video-girl-students-visited-the-womens-police-station-in-lakhimpur-kheri-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्य प्रणाली को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्य प्रणाली को समझा
Mukesh Kumar
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:23 PM IST
Link Copied
एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जमाने में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ा है। ऐसे में अपनी निजी फोटो और वीडियो किसी अनजान के साथ साझा करने से बचें। अगर यह गलती किन्ही कारणों से होती भी है तो तत्काल इसकी सूचना 1090 पर दें ताकि समय रहते हुए उचित कार्रवाई की जा सके। इस नंबर पर कॉल करते ही पुलिस आपकी सहायता में लग जाएगी। यह बातें अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने गांधी विद्यालय की छात्राओं को बताई। छात्राओं को महिला थाने की कार्यशैली से रूबरू कराया।
उन्होंने कहा कि अपराधियों से किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपकी दोस्त है यदि 1090 भूल भी जाएं तो 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके डायल करते ही पुलिस पांच मिनट के भीतर आपके पास होगी। थाना प्रभारी ने बच्चों को एक-एक पटल पर जाकर बारीकी से पुलिसिंग के बारे में बच्चों को रूबरू कराया। इसके साथ ही थाने पर किस तरह से काम किया जाता है इसके बारे में बताया। वहीं छात्राओं ने भी शिकायत आने पर कैसे मामले का निपटारा कराया जाता है इसको बारीकी से समझा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें ताकि तुरंत एक्शन लिया जा सके। इस मौके पर थाने की सुमन चौहान, बबली पवार, रचना यादव के अलावा कॉलेज की शिक्षिका रूपा वर्मा व रेनू के अलावा छात्राओं में निवी वर्मा, राधिका, राधा कुमारी, नंदनी और काजल के साथ तमाम छात्राएं मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।