{"_id":"66a7422ac78ada480808cfca","slug":"video-palya-kataval-ka-aapatatajanaka-tapapanae-para-bhaugdhaka-sakha-samathaya-ka-lga-kaya-thharana-paratharashana-janae-para-mamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पलिया कोतवाल की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के सिख समुदाय के लोग... किया धरना प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पलिया कोतवाल की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के सिख समुदाय के लोग... किया धरना प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला
लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश है। आरोप है कि कोतवाल ने सिख समुदाय को आतंकवादी बताया था। इससे आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने पलियाकलां में जुलूस निकाला और रविवार देर शाम तहसील गेट के सामने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग कोतवाल को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। सिख समुदाय के लोग रविवार रात दो बजे तक धरना-प्रदर्शन करते रहे। देर रात करीब एक बजे एएसपी नेपाल सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। सिख समुदाय के लोग कोतवाल को निलंबित करने की मांग करते रहे। एएसपी ने कोतवाल को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई बजे धरना खत्म किया गया। सीओ पलिया यादवेंद्र यादव ने बताया कि एएसपी द्वारा कोतवाल को हटाने का आश्वासन दिया गया था। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय को लाइन हाजिर किया गया। बाकी यहां कौन आएगा और किसकी तैनाती होगी ये जिले से ही तय होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।