{"_id":"6a172f5e2cd8bfe572048276","slug":"video-provide-relief-from-the-scorching-heat-cow-shelters-started-phagar-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur kheri: भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए गोशालाओं में लगे फागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur kheri: भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए गोशालाओं में लगे फागर
Mukesh Kumar
Updated Wed, 27 May 2026 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धौरहरा ब्लॉक प्रशासन ने गोवंश को राहत देने के लिए विशेष पहल शुरू की है। धौरहरा खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी के निर्देश पर बबुरी,बसन्तापुर समेत ब्लॉक क्षेत्र की कई गोशालाओं में फागर सिस्टम लगवाए गए हैं।
गौशालाओं में लगाए गए फागर से लगातार पानी की फुहारें निकल रही हैं, जिससे परिसर का तापमान नियंत्रित रहेगा और पशुओं को गर्मी से राहत मिलेगी। तेज धूप और उमस के कारण गौवंश को हो रही परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था कराई गई है।
खंड विकास अधिकारी धौरहरा संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी में पशुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। सभी गौशाला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फागर नियमित रूप से संचालित किए जाएं तथा पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे गौशालाओं में रह रहे सैकड़ों बेसहारा गौवंश को गर्मी और लू से काफी राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।