{"_id":"69c3d4bddf636572020c5aa0","slug":"video-tiger-and-bear-on-the-same-path-in-dudhwa-forest-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में एक ही राह पर बाघ और भालू, वन अफसरों ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में एक ही राह पर बाघ और भालू, वन अफसरों ने बनाया वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:57 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में वन कर्मियों की टीम के साथ गश्त कर रहे एफडी डॉ. एच राजामोहन और उपनिदेशक जगदीश आर को जंगल में सड़क पर बाघ और भालू आमने-सामने दिखाई पड़े। अधिकारियों ने इस नजारे के अपने कैमरों में कैद किया। एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि समृद्ध जैव विविधता, स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिहाज से दुधवा और किशनपुर अभयारण्य के घने और हरे-भरे जंगल पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां जलचर, नभचर, थलचर वन्यप्राणियों के अलावा 450 प्रजातियों के पक्षी और जलीयजीव पाए जाते हैं। यही कारण है कि दुधवा के जंगल में रात के समय बाघ और भालू दोनों एक ही समय में एक क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दिए हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को कुछ दूरी पर दौड़ाते नजर आए। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में फिर जंगल के अंदर चले गए। इस मौके पर डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।