{"_id":"678d26e9f47eec17f608db7d","slug":"video-police-was-worried-for-one-and-half-hours-on-the-information-of-kidnapping-of-a-youth","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महोबा में युवक के अपहरण की सूचना पर डेढ़ घंटे परेशान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महोबा में युवक के अपहरण की सूचना पर डेढ़ घंटे परेशान रही पुलिस
थाना श्रीनगर के फुटेरा गांव से एक युवक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। मामा के मोबाइल में युवक ने अपहरण होने का मैसेज भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस डेढ़ घंटे तक परेशान रही। बाद में पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। पूछताछ में अपहरण की कहानी झूठी निकली।
फुटेरा निवासी गौरीशंकर (28) शनिवार की दोपहर खेत की जुताई कर घर आया। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में युवक ने अपने मामा ओमप्रकाश निवासी कोहनिया के मोबाइल में मैसेज भेजा। जिसमें अपहरण होने की बात लिखी। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पिता रामगोपाल व अन्य परिजन थाने पहुंचे और बेटे का अपहरण होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा व स्वॉट टीम ने सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस की। युवक की लोकेशन कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक अपहरण की कोई बात नहीं बता सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।