{"_id":"676fc7d2e3f166e1160bf637","slug":"video-sasatha-dapal-yathava-ka-saema-yaga-para-taja-sabhal-ma-yavao-ka-bhavashhaya-ka-khathaii-kara-raha-ha-sarakara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांसद डिंपल यादव का सीएम योगी पर तंज, संभल में युवाओं के भविष्य की खुदाई करा रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांसद डिंपल यादव का सीएम योगी पर तंज, संभल में युवाओं के भविष्य की खुदाई करा रही है सरकार
मैनपुरी में बृहस्पतिवार रात हुए सोनू आत्महत्या प्रकरण में सांसद डिंपल यादव ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि घटना निराशाजनक है। युवाओं, महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं यूपी में बढ़ गई हैं। वे चाहती हैं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो। जो भी पुलिसकर्मी दोषी मिले, जरूर कार्रवाई उन पर की जाए। उन्होंने कुंभ मेले की अधूरी तैयारियों पर भी सरकार पर तंज कसे।
भोगांव कस्बा में आयोजित साईं पालकी कार्यक्रम में भाग लेने सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को पहुंचीं। उन्होंने कहा कि संभल में जो खुदाई हो रही है वह मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है। युवाओं को नौकरी, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों को सुविधाएं देने जैसी बातों से ध्यान भटकाया जा रहा है। संभल में युवाओं के भविष्य की खुदाई सरकार करवा रही है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के काम पहले भी करती रही है। उन्होंने कहा कि संघ के लोग काफी देर बाद जागे हैं, पहले ये लोग आग लगाते हैं फिर पानी डालने का काम करते हैं। 90 प्रतिशत जनता परेशान है। सरकार मनमानी कर रही है। सांसद ने कहा कि भाजपा हर चीज पर राजनीति करती है। युवाओं को नौकरी, महिलाओं की तरक्की, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती। पूरे देश में उथल-पुथल मचाने पर भाजपा सरकार का ध्यान रहता है।
धर्म के नाम पर न हो राजनीति
भोगांव। कस्बा के मोहल्ला कबीरगंज स्थित भोलेनाथ धाम परिसर में बने साईं मंदिर पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सभी लोग एकत्रित होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता समय आने पर करारा जवाब देगी। सांसद ने साईं बाबा के मंदिर में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, प्रो. कालीचरण यादव, नकुल सक्सेना, सुबोध यादव, मनोज यादव, धनवेश यादव, केएल वर्मा, संजय शर्मा, रवनीश दुबे, अजय यादव गुल्लू, मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।