{"_id":"699ad798ca5dd678e40611af","slug":"video-uproar-erupted-in-mainpuri-over-vote-cutting-in-sir-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वोट काटने पर हुआ बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वोट काटने पर हुआ बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; आधा दर्जन लोग घायल
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला भाईखां में वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला भाईखां का जुल्फिकार अहमद बीएलओ है और इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। गांव के मुहम्मद आसिफ ने दो दिन पहले गांव में 134 वोट फर्जी बनाने और कुछ वोट काटने की शिकायत बीएलओ जुल्फिकार अहमद से की थी। इसी बात को लेकर बीएलओ और शिकायतकर्ता में कहासुनी हो गई थी। शनिवार की शाम भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट भी हुई थी। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। रविवार सुबह फिर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर फिंके। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने झगड़ा करने पर दोनों पक्ष के झहूर खान इस्तकार, सहवाग, सरफराज, ग्यास अहमद को गिरफ्तार किया है। वहीं मारपीट और ईंट पत्थर चलाते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग हाथों में डंडे लिए हुए हैं और ईंट पत्थर फेंक रहे है। थानाध्यक्ष अनुरूद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। चार लोग पकड़े गए हैं। कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।