{"_id":"68ef410fc89ae63d200f8760","slug":"video-groundbreaking-of-krishna-gaushala-in-kosikalan-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोसीकलां में गोशाला का भूमि पूजन, गोसेवा को बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोसीकलां में गोशाला का भूमि पूजन, गोसेवा को बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य
कोसीकलां। श्री कृष्ण गोशाला के तत्वाधान में राजमार्ग पर एफसीआई गोदाम के समीप गो सेवार्थ के लिए गोशाला के निर्माण हेतु बुधवार को भूमि पूजन किया गया। मोरमुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य गोवत्स राधाकृष्ण महाराज, ब्रजशरण दास महाराज बरसाना, माधवदास मोनी महाराज कोटवन, गिरी बाबा बरसाना ने पूजा की। गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने कहा कि गोसेवा से बड़ा कोई पुण्य इस धरा पर नहीं है। कलयुग में जाने अजाने किए पापों से मुक्ति गो सेवा करके मिल सकती है। वह धरा पावन हो जाती है। जहां के निवासी गो सेवा के लिए अपना तन मन धन से समर्पित होते हैं। वर्तमान में लोग गो माता को सड़कों पर छोड़ रहे है और कुत्तों को पाल रहे हैं। इस गो पाप के हम सब जाने अजाने भागीदार बन रहे हैं। गायों की रक्षा से ही हम समृद्ध हो सकेंगे। इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष धरमवीर शर्मा, मंत्री दिनेश अग्रवाल बठैनिया, उद्यमी भगवत मित्तल, अवधेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मोहन लाल, राम कुमार, भगवत सोनी, अन्नू वैद्य, अरुण शर्मा, शैलू मेम्बर, विष्णु सैनी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।