{"_id":"6a819ad281b3b66392033cfd","slug":"video-union-home-minister-amit-shah-wife-sonal-shah-arrived-in-govardhan-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन पहुंचीं गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी, गिरिराजजी का किया पूजन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन पहुंचीं गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी, गिरिराजजी का किया पूजन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन पहुंचीं। गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराज जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। मंदिर में उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गिरिराज जी की शरण में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।