{"_id":"674eef9830b8cdc3fb0b921b","slug":"video-20366-kg-ganja-seized-in-mau-two-smugglers-from-assam-arrested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में पकड़ा गया 20.366 किलोग्राम गांजा, असम के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में पकड़ा गया 20.366 किलोग्राम गांजा, असम के दो तस्कर गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात को रेलवे स्टेशन परिसर रामलीला मैदान से असम निवासी दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान के दोनों के पास से करीब पैकेट में रख 20.366 किलोग्राम गाजा बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने के बाद कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया। दोनों की पहचान एनुद्दीन अली निवासी बिहापारा थाना तामूलपुर जिला बक्सा, असम और ममोनी बेगम निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप असम के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।