{"_id":"66cc85aa70b9d83d640fdd40","slug":"video-bike-overturned-trying-to-save-dog-and-auto-two-policemen-injured-one-seriously","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुत्ता और ऑटो को बचाने के चक्कर में पलटी बाइक, दो पुलिसकर्मी घायल; एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुत्ता और ऑटो को बचाने के चक्कर में पलटी बाइक, दो पुलिसकर्मी घायल; एक गंभीर
ड्यूटी बदलने के दौरान कार्यस्थल पर जा रहे दो पुलिसकर्मी की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों का एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक हलधरपुर थाने पर तैनात पुलिसकर्मी अजय नारायण (35) पुत्र मास्टर नारायण राय निवासी मिर्जामुरा वाराणसी और मो. नसरुद्दीन (36) पुत्र स्व. इनामुल्ला निवासी डोमनुपरा सिकंदरपुर दोनों की सुबह की ड्यूटी रतनुपरा में लगाई गई थी। दोनों बाइक द्वारा थाने से होकर रतनपुरा बाजार जा रहे थे। अभी दोनों रतनपुरा बाजार से करीब तीन किलोमीटर पहले मेउड़ी बाजार के पास पहुंचे थे कि अचानक मार्ग पर कुत्ता आ गया। उसे बचाकर दूसरी तरफ गए कि सामने से एक आटो आ गया। कुत्ते और ऑटो को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मी का एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां अजय नारायण की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।