{"_id":"68624f321b0f4024090842a1","slug":"video-illegal-liquor-worth-17-lakhs-was-stored-in-the-marriage-lawn-of-mau-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ के मैरिज लॉन में भंडारण कर रखी गई थी 17 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के मैरिज लॉन में भंडारण कर रखी गई थी 17 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के बलिया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल से अवैध रूप से भंडारण की गई 17 लख रुपए की 158 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब को बरामद किया इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि 29 जून रविवार को शाम 5:30 बजे के करीब नगर के बलिया मोड़ स्थित चंद्रलोक मैरिज हॉल से पुलिस ने छापा मारकर 158 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कुल कीमत 17 लख रुपए रुपए आंकी गई। सीओ सिटी ने बताया कि यह शराब विभिन्न अनुज्ञापियों द्वारा सुरेंद्र की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिसके बाद इसे मैरिज हॉल में कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी रमेश माली पुत्र मरछु माली द्वारा भंडारण किया गया। पुलिस और आबकारी टीम ने उसे गिरफ्तार किया इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि इस पूरे मामले में मैरिज हॉल मालिक और जिस भी अनुज्ञपि ने यह शराब सुरेंद्र न करने के बजाय बेची है ।उसके खिलाफ भी विवेचना के दौरान जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सदर विमलेश कुमार यादव और घोसी आबकारी निरीक्षक मोहम्मद अदनान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।