{"_id":"6a22ae70b08916c997077f31","slug":"video-chandrashekhar-azad-reaches-mawana-during-satta-parivartan-yatra-highlights-youth-and-farmers-issues-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सत्ता परिवर्तन यात्रा में युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सत्ता परिवर्तन यात्रा में युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
मेरठ के मवाना में आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और मिहिर भोज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की मांग केवल उनकी पार्टी नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता भी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा वर्ग बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का मनोबल टूट रहा है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने युवाओं से इन मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि सत्ता परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव और गली-मोहल्लों तक पहुंचकर किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की समस्याओं को समझना तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।