Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Ganga in spate: Embankments broken at three places in Hastinapur area, water rising in Khadar area, villagers in panic
{"_id":"6895f8b3819dce98610efa97","slug":"video-ganga-in-spate-embankments-broken-at-three-places-in-hastinapur-area-water-rising-in-khadar-area-villagers-in-panic-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"उफान पर गंगा: हस्तिनापुर क्षेत्र में तीन स्थानों से टूटे तटबंध, खादर क्षेत्र में बढ़ रहा पानी, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफान पर गंगा: हस्तिनापुर क्षेत्र में तीन स्थानों से टूटे तटबंध, खादर क्षेत्र में बढ़ रहा पानी, दहशत में ग्रामीण
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भले ही गंगा के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन खादर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें अभी काम नहीं होगी, क्योंकि खादर क्षेत्र में करीब तीन स्थानों से अस्थाई तटबंध टूट चुका है। वहीं कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग और स्थानीय ग्रामीण पूरे प्रयास कर रहे हैं। वहीं टूटे हुए तटबंध से लगातार पानी बाहर की ओर निकल रहा है।
टूटे तटबंध का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है और खादर क्षेत्र में यह पानी पहुंचकर तबाही का पैगाम लिख रहा है क्योंकि अभी तक खादर क्षेत्र के करीब 10 गांव बाढ़ से प्रभावित नजर आ रहे हैं। यदि टूटे हुए तटबंध से लगातार पानी निकलता रहा तो खादर क्षेत्र में कहीं गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं जिसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि टूटे तटबंध को रोकना संभव नहीं है क्योंकि गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।