{"_id":"6a22ae76ef6d8391da0bfc0e","slug":"video-government-has-become-pro-corporate-chandrashekhar-azad-targets-centre-and-state-in-meerut-rally-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सत्ता परिवर्तन यात्रा: ‘सरकार पूंजीपतियों की बनकर रह गई है’, मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता परिवर्तन यात्रा: ‘सरकार पूंजीपतियों की बनकर रह गई है’, मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा हमला
मेरठ के शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क में सत्ता परिवर्तन यात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारें पूंजीपतियों के हितों तक सीमित होकर रह गई हैं, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग लगातार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि यदि वर्ष 2027 में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो इंटरमीडिएट तक की शिक्षा निशुल्क की जाएगी, प्रदेश में पांच लाख नौकरियां निकाली जाएंगी और मजदूरों को न्यूनतम 750 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्मार्ट एवं प्रीपेड मीटर हटाने, किसानों को एमएसपी की गारंटी देने और गरीबों तथा किसानों के बिजली बिलों में राहत देने जैसे कई वादे भी किए।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। साथ ही शराबबंदी लागू करने, शराब के ठेकों को लाइब्रेरी में बदलने, उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन करने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।