{"_id":"6a33aa92278d89d3650f5e56","slug":"video-meerut-advocates-farmers-and-deed-writers-burn-effigy-in-protest-against-e-registration-system-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं, किसानों और दस्तावेज लेखकों का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं, किसानों और दस्तावेज लेखकों का प्रदर्शन, फूंका पुतला
मेरठ में ई-रजिस्ट्रेशन (पेपरलेस) व्यवस्था के विरोध में चल रहा आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। दस्तावेज लेखक संघ के समर्थन में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जबकि किसानों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और किसानों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होने से दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप था कि सरकार बिना पर्याप्त तैयारी और सभी पक्षों से संवाद किए इस व्यवस्था को लागू करने का प्रयास कर रही है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के जिलाध्यक्ष निखिल राव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसान संगठन अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
हड़ताल के कारण रजिस्ट्री से संबंधित कार्य प्रभावित रहे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।