{"_id":"6a327106bc3a059d9f084e30","slug":"video-meerut-body-of-abducted-six-year-old-angadveer-recovered-from-canal-kidnapping-turns-into-murder-case-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रामराज से अपहृत छह वर्षीय अंगदवीर का शव नहर से मिला, अपहरण मामला हत्या में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रामराज से अपहृत छह वर्षीय अंगदवीर का शव नहर से मिला, अपहरण मामला हत्या में बदला
मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ में बहसूमा क्षेत्र के रामराज गांव से दो दिन पहले अपहृत छह वर्षीय अंगदवीर का शव नहर से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपहरण का यह मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर रामराज गांव में घर के बाहर खेल रहे अंगदवीर को वैगनआर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया था। घटना के बाद परिजनों ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की और फिर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी।
लगातार चल रही खोजबीन के बीच अब बच्चे का शव नहर से मिलने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।