{"_id":"6a33ab6541be2351f5035173","slug":"video-meerut-centres-achievements-highlighted-at-viksit-bharat-sankalp-conference-in-meerut-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, 12 वर्षों के कार्यकाल पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, 12 वर्षों के कार्यकाल पर हुआ मंथन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शामिल हुए। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना तथा डिजिटल इंडिया अभियान जैसी पहलों से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।