{"_id":"685e77e97d16ec6f110fc9ab","slug":"video-meerut-ghaziabad-police-constable-used-to-cheat-with-fake-currency-four-gang-members-arrested-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गाजियाबाद पुलिस का सिपाही नकली करेंसी से करता था ठगी, गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गाजियाबाद पुलिस का सिपाही नकली करेंसी से करता था ठगी, गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
नकली करेंसी से ठगी करने के गिरोह का मवाना थाना पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से इमरान का नाम शख्स इस गिरोह का सरगना है और गाजियाबाद पुलिस का सिपाही है। पुलिस ने ठगों के पास से 500 रुपए के नोट की 18 गड्डी, जिसमें हर गड्डी के ऊपर और नीचे 500 रुपए के असली नोट लगे हुए थे, जबकि पूरी गड्डी नकली नोटों की थी, इसके साथ ही 19 गड्डी 200 रुपए के नोट की, जिसमें हर गड्डी के ऊपर और नीचे दो सौ रुपए के असली नोट लगे हुए थे, जबकि पूरी गड्डी नकली नोटों की थी। इसके अलावा एक ब्रेज़ा कार, एक तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस, एक पिस्टल लाइटर भी बरामद किए हैं। गैंग के तीन सदस्य अभी फरार हैं। गैंग का काम नकली करेंसी से लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करने का था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।