{"_id":"69c673c611af9f781507932c","slug":"video-meerut-uttar-pradeshs-largest-statue-of-maharaja-surajmal-to-be-unveiled-on-march-29-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 29 मार्च को सकौती टांडा में महाराजा सूरजमल की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 29 मार्च को सकौती टांडा में महाराजा सूरजमल की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा अनावरण
मेरठ के सकौती टांडा में 29 मार्च को महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ ने कंकरखेड़ा स्थित महाराजा हाऊस ऑफ टेस्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
रामावतार पलसानिया ने बताया कि यह आयोजन जाट समाज के नव-निर्माण और सामाजिक एकता की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। वहीं मनु चौधरी ‘दाँतल’ ने कहा कि कार्यक्रम का निमंत्रण देशभर में भेजा जा चुका है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम में भगवंत मान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विश्वेंद्र सिंह अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में हनुमान बेनीवाल, बिरेंद्र सिंह, संजीव बालियान, महिपाल ढांडा, मोहित बेनीवाल और हरपाल पँवार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार समारोह में देश-विदेश से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर बड़े स्तर पर लंगर, पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। करीब 5 से 8 हजार वाहनों की पार्किंग और 1000 वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कलाकार जाट संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।