{"_id":"69aac2a558b947484206c0e4","slug":"video-protest-erupts-over-vendor-using-hindu-name-bajrang-dal-workers-demonstrate-at-police-station-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हिंदू नाम से ठेला लगाने के मामले पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हिंदू नाम से ठेला लगाने के मामले पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया प्रदर्शन
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा रोड पर आलू कचौरी का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के हिंदू नाम से व्यापार करने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक और उज्ज्वल तायल ने ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेला लगाने वाले व्यक्ति से उसका नाम पूछा तो उसने पहले अपना नाम राजू बताया, लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आरिफ बताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ठेले पर लगे हिंदू नाम वाले बैनर को हटवा दिया और सही नाम से बैनर लगाकर व्यापार करने पर सहमति बनी। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ और मामला शांत हो गया।
हालांकि कुछ देर बाद किशनपुरी चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हड़काने लगे। इससे माहौल फिर से गर्मा गया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और चौकी इंचार्ज के रवैये से नाराज होकर उनके निलंबन की मांग को लेकर थाने में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
इस दौरान पुनीत धानक, विवेक जाटव, प्रिंस सार्थक समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।