{"_id":"69f1e8a005552961df0f2b66","slug":"video-women-protest-at-pallavpuram-power-substation-against-installation-of-smart-meters-in-meerut-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में पल्लवपुरम बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में पल्लवपुरम बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा
मेरठ के पल्लवपुरम फेस-1 स्थित बिजली घर पर बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा इस संबंध में पहले कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।