{"_id":"69c12821a2aa061f5402c5ff","slug":"video-vindhyadham-resounds-with-chants-of-jagat-kalyani-on-the-fifth-day-of-navratri-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवरात्रि के पंचमी पर जगत कल्याणी के जयकारे से गूंजा विंध्यधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवरात्रि के पंचमी पर जगत कल्याणी के जयकारे से गूंजा विंध्यधाम
विंध्याचल धार्मिक नगरी में चल रहे हैं चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर सोमवार को जगत कल्याणी मां के जयघोष से देवी धाम गूंज उठा । भोर से ही विंध्य की गलियां भक्तों से पटी रही। ब्रह्म मुहूर्त में माता की भव्य मंगला आरती पूजन बाद मंदिर के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पुष्पों व रत्नजड़ित आभूषणों से माता का किया गया दिव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर भक्त भाव विह्वल हो उठे । मंदिर की आकर्षक फूलों, रंगीन रोशनी से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही है। नवरात्र की पंचमी तिथि सोमवार को विंध्यवासिनी माता का दरबार श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। देश के कोने-कोने से पहुंचे देवी भक्तों ने देवी स्कंदमाता के स्वरूप का दर्शन किया ।मंदिर जाने वाली प्रमुख गलियों में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। विंध्य धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, चुनरी, धूप, दीप, नैवेद्य एवं प्रसाद समर्पित कर बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। धाम पहुंचने पर बुजुर्गों से लेकर महिलाओं, पुरुषों, युवक-युवतियों और बच्चों ने बड़े श्रद्धा भाव से मां का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की । जगत जननी मां विंध्यवासिनी के गगनभेदी जय जयकार से संपूर्ण धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था माता का दर्शन पूजन करने के पूर्व भक्तों ने घाटों पर जाकर गंगा स्नान किया माता का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में नर नारियों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर त्रिकोण परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।