{"_id":"67deabca036e4b821907b735","slug":"video-amar-ujala-foundations-police-school-sp-city-gave-information-about-law-to-the-students-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस पाठशाला, एसपी सिटी ने विद्यार्थियों को कानून की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस पाठशाला, एसपी सिटी ने विद्यार्थियों को कानून की दी जानकारी
मुरादाबाद के टिमिट में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराध से दूर रहना जरूरी है।एक बार मुकदमा दर्ज होने पर सरकारी ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र में भी नौकरी पाना मुश्किल हो सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिविल और क्रिमिनल कानून का अंतर समझाया गया। एसपी सिटी ने पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर भी बात की और बताया कि आईटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अनुशासन और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी सिटी ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. विपिन जैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।