{"_id":"67dea4819176ec0181046602","slug":"video-five-miscreants-arrested-in-police-encounter-in-muzaffarnagar-two-injured-after-being-shot-in-the-leg-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दो घायल
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 22 Mar 2025 05:22 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। भागने का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कार, ट्रक, डीजल व तमंचे व डीजल चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हाईवे पर सड़क किनारे खडे वाहनों से डीजल व स्टपनी आदि चुराता है।
फुगाना पुलिस को फोन पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचानक पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से भागते हुए तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक कार, दो ट्रक, चोरी का 100 लीटर डीजल, रिम, स्टपनी, तमंचे व चाकू आदि बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि बदमाश ग्राम कैली निवासी राशिद , सिंघावली जनपद मेरठ निवासी गुलफाम पैर में गोली लगने से घायल हुए है।
उन्होंने बताया कि मेरठ के कंकरखेडा निवासी सलमान, हर्रा निवासी सलीम तथा जानी थाना क्षेत्र के गांव घडरा निवासी इंतजार को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
बदमाशों का यह गिरोह हाइवे पर सड़क किनारे खडे़ वाहनों से डीजल, टायर व स्टपनी आदि चोरी करता है। उन्होंने बताया कि सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों का चालान कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।